चांडिल : मुहर्रम के अवासर पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में जुलूस निकाला गया. इस दौरान करतबबाजों ने लाठी, भाला, तलवार आदि से हैरतअंगेज करतब दिखाये. चांडिल में आलीशान मुहर्रम कमेटी की ओर से मुहर्रम का जुलूस निकाला गया. चांडिल स्थित इमामबाड़ा से निकलकर जुलूस चांडिल बस स्टैंड, एनएच 32 से होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किया. जुलूस होटल राहुल पैलेस तक और डैम रोड़ का भ्रमण कर वापस इमामबाड़ा पहुंचकर समाप्त हुआ. इस दौरान करतबबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. जुलूस के दौरान एनएच 32 के किनारे लोगों के लिए शरबत के स्टॉल भी लगाये गये थे.(नीचे भी पढ़ें)
फातिहा के बाद हुई लंगरख्वानी
मुहर्रम के अवसर पर लोगों की अटूट आस्था का समागम देखने को मिला. सुबह इमामबाड़े में फातिया के बाद लंगरखानी हुई. इसके बाद अखाड़ा जुलूस प्रारंभ हुआ. मुहर्रम में पैगंबर मोहम्मद साकिब की शहादत कर्बला के शहीदों के बलिदान को याद किया जाता है. कर्बला के शहीदों ने इस्लाम धर्म को नया जीवन प्रदान किया था. आलीशान मुहर्रम कमेटी चांडिल की ओर से निकाले गए अखाड़ा जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. जगह- जगह पुलिस बल की नैतानी के साथ ही एनएच 32 पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी थी. जुलूस के साथ भी चांडिल थाना की पुलिस के अलावा चौका थाना प्रभारी दल-बल के साथ चल रहे थे. यहां दंडाधिकारी के रूप में चांडिल के अंचलाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया था, जो जुलूस के साथ चल रहे थे.



