• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 6, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

New-Variant-Omicron-कोरोना का नया वैरियंट ओमिक्रान ने लोगों की बढ़ा दी चिंता, जानें क्या है ओमिक्रान, अल्फा व डेल्टा वैरियंट से कितना है अलग

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

नयी दिल्लीः हाल के दिनों में दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रोन मिलने के बाद पूरी दुनिया में लोगों की चिंता इस वैरियंट ने बढ़ा दी है. भारत देश में ओमिक्रान के 21 मामले सामने आए है. सबसे ज्यादा मामले राजस्थान में मिले है. राजस्थान में 9, कर्नाटक में दो, महाराष्ट्र में एक कुल पांच राज्य को मिलाकर इनकी संख्या 21 तक पहुंच गयी है. इसके बाद इन ने एतिहात के तौर पर सर्तकता बढ़ा दी है. कई देशों ने भारत से आने वाले उड़ान पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. जिसके बाद कई राज्यों ने यात्रियों के आने जाने पर जांच करने के बाद ही इंट्री के लिए नियम बनाए है. इसके बाद लोगों में नयी चिंता की लहर देखी जा रही है. कोरोना वायरस का यह नया वैरिएंट अब तक का सबसे खतरनाक वैरिएंट बताया जा रहा है. ओमिक्रोन की सबसे पहले पहचान दक्षिण अफ्रीका में हुई, लेकिन अब कोरोना वायरस का यह खतरनाक वैरिएंट भारत समेत यूरोप और एशिया में अपना पांव पसार चुका है. इसके बाद इस वैरिएंट से पूरी दुनिया में खलबली मच गई है. (नीचे भी पढे)

यह नया वैरिएंट तेजी से फैलने वाला है. यह भी कहा जा रहा है कि नए वैरिएंट के लिए एक नई वैक्‍सीन की तैयारी चल रही है. इस मामले में लंदन स्कूल आफ हाइजीन एंड ट्रापिकल मेडिसिन में वायरोलाजी के प्रोफेसर पोली राय का मत है कि यह वैरिएंट कोरोना के अन्‍य वैरिएंट की तरह है और टीकाकरण की प्रक्रिया इसके प्रसार को रोक सकती है. टीकाकरण होने के बाद इसके प्रसार में कमी आती है. ऐसा विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के डबल डोज लेने के बाद किसी भी रोग को रोकने के क्षमता बढ़ जाती है. इसकी आधार पर विशेषज्ञों का कहना है कि टीका वायरस को रोकने में बहुत हद तक कारगर साबित हो सकता है. (नीचे भी पढे)

विशेषज्ञों की रायः यह वायरस कितना खतरनाक है और मौजूदा टीका इस पर कितना प्रभावकारी है. यह सवाल अभी भी लोगों के लिए ज‍िज्ञासा का विषय है. उनका मानना है कि भले ही इस वायरस के बारे में जानकारी दक्षिण अफ्रीका में हुई हो, लेकिन इसका अस्तित्‍व कई मुल्‍कों में पहले से रहा है. उनका कहना है कि यह उतना खतरनाक नहीं है, जितना कि इसके बारे में कहा जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि डेल्‍टा संस्‍करण के बारे में भी यही अवधारणा थी, जब यह वैरिएंट पहली बार उभरा तो सभी ने सोचा था कि इस गंभीर बीमारी से और कई मौतें और हो सकती हैं. (नीचे भी पढे)

यह भी कहा गया कि इस पर टीका प्रभावकारी नहीं होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस वैरिएंट की पहचान की गई और इस पर टीका विकसित किया गया और यह प्रभावशाली भी रहा. कई मुल्‍कों में टीकों को बकवास कहा जा रहा है. उन्‍होंने जोर देकर कहा कि कोरेाना वायरस के खिलाफ बनाए गए सभी टीके असरदार है. उन्‍होंने कहा कि सभी मुल्‍क अपनी वैक्‍सीन खुद बनाने की कोशिश करे तो बेहतर होगा. अन्‍यथा सभी की रक्षा करना संभव नहीं है. उनका मत है कि जहां टीका उपलब्‍ध है, वहां के लोगों को टीका लेना चाहिए. युवाओं में भ्रांतियां है कि टीके बेअसर है. खासकर भारत में यह भ्रांति अभी भी है. उन्‍होंने कहा कि अगर आप टीका लिए हैं तो बीमार होने की संभावना कम है. यदि वायरस से आप संक्रमित होते हैं तो इसका असर कम होगा. (नीचे भी पढे)

जानें क्या है ओमिक्रान कोरोना वायरसः ओमिक्रान कोरोना वायरस का नया वैरिएंट है। इसे ओमिक्रोन (बी.1.1.529) नाम दिया गया है. इस वैरिएंट के कुल 50 तरह के म्‍यूटेशन है. इसमें 30 स्‍पाइक प्रोटीन है. वैरिएंट की यह खासियत उसको अधिक संक्रामक और खतरनाक बनाती है. चिंता की बात वैरिएंट के 50 म्‍यूटेशन है. इसे डेल्‍टा वैरिएंट से ज्‍यादा संक्रामक बताया है. वास्तव में म्‍यूटेशन एक गुच्‍छे की तरह है और यह पहले फैलने वाले वैरिएंट से पूरी तरह से अलग है. इसके साथ इसमें 30 स्‍पाइक प्रोटीन हैं. (नीचे भी पढे)

वायरस के आंतरिक संरचना में स्‍पाइक प्रोटीन ही वह हिस्‍सा होता है, जहां वैक्‍सीन असर करती है. भारत में कहर मचाने वाले डेल्‍टा वैरिएंट के रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन में दो म्‍यूटेशन थे, जबकि इस वैरिएंट में 10 तरह के म्‍यूटेशन है. यह वायरस का वह हिस्‍सा होता है, जो हमारे शरीर के सेल्‍स के संपर्क में आता है. इसलिए यह वैरिएंट ज्‍यादा संक्रामक माना जा रहा है.

Developer

Developer

Related Posts

Saraikela big accident : चांडिल पुरुलिया एनएच पर भीषण सड़क हादसा, नीमडीह के तीन लोगों की मौत
खबर

Saraikela big accident : चांडिल पुरुलिया एनएच पर भीषण सड़क हादसा, नीमडीह के तीन लोगों की मौत

October 6, 2026
Jamshedpur mgm medical college anti ragging big action : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग करने वाले 17 छात्र निष्कासित, जुर्माना भी लगा
खबर

Jamshedpur mgm medical college anti ragging big action : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग करने वाले 17 छात्र निष्कासित, जुर्माना भी लगा

October 6, 2026
jamshedpur mango bridge jaam-सोमवार को एक बजे से लेकर चार बजे तक मानगो पुल रहा जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, परेशान रहे लोग
खबर

jamshedpur mango bridge jaam-सोमवार को एक बजे से लेकर चार बजे तक मानगो पुल रहा जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, परेशान रहे लोग

October 5, 2026
Next Post
jamshedpur : कदमा के आंबेडकर पार्क में मना बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस, डॉ आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील

jamshedpur : कदमा के आंबेडकर पार्क में मना बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस, डॉ आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील

jharkhand-dgp-in-action-झारखंड पुलिस के डीजीपी एक्शन में, नक्सलियों की संपत्ति होगी जब्त, सभी जिले के एसपी को सख्त निर्देश, अवैध कारोबार को तत्काल बंद कराये नहीं तो होगी कार्रवाई

jharkhand-dgp-in-action-झारखंड पुलिस के डीजीपी एक्शन में, नक्सलियों की संपत्ति होगी जब्त, सभी जिले के एसपी को सख्त निर्देश, अवैध कारोबार को तत्काल बंद कराये नहीं तो होगी कार्रवाई

west-singhbhum-politics-पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा से हाटगम्हरिया सड़क को लेकर फिर मुखर हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सरकार को चिट्ठी लिखकर दी चेतावनी, अगर सड़क नहीं बना तो फिर होगा तेज आंदोलन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm medical college anti ragging big action : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग करने वाले 17 छात्र निष्कासित, जुर्माना भी लगा

Horoscope Know Your Day Tuesday 6th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 6 अक्टूबर 2026

jamshedpur mango bridge jaam-सोमवार को एक बजे से लेकर चार बजे तक मानगो पुल रहा जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, परेशान रहे लोग

jamshedpur agrasen jayanti-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, गोलमुरी शाखा का अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन, शतरंज, क्विज व हनुमा चालीसा पाठ में बच्चों ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा, विजेता प्रतिभागी 10 को होंगे पुरस्कृत

jamshedpur sikh samaj- पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह शहर पहुंचे, रांची एयरपोर्ट पर मानगो कमिटी ने किया स्वागत

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm medical college anti ragging big action : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग करने वाले 17 छात्र निष्कासित, जुर्माना भी लगा

jamshedpur mango bridge jaam-सोमवार को एक बजे से लेकर चार बजे तक मानगो पुल रहा जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, परेशान रहे लोग

jamshedpur agrasen jayanti-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, गोलमुरी शाखा का अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन, शतरंज, क्विज व हनुमा चालीसा पाठ में बच्चों ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा, विजेता प्रतिभागी 10 को होंगे पुरस्कृत

jamshedpur sikh samaj- पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह शहर पहुंचे, रांची एयरपोर्ट पर मानगो कमिटी ने किया स्वागत

jharkhand minister daughter last rituals : झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह के श्राद्धकर्म में मारवाड़ी सम्मेलन ने दी श्रद्धांजलि

jamshedpur police raid in bihar : गोलमुरी कैनरा बैंक डकैती को लेकर बिहार और बंगाल में छापामारी, होटलों में ठहरकर रेकी करने के बाद दिया था डकैती को अंजाम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News