गालूडीह : एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 चांदनी चौक के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार ईंट लदा ट्रक के सड़क के बीचो बीच पलट गया. इसमें सवार दो लोगों को गंभीर चोट लगी. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. बताया जा रहा है कि शनिवार को घाटशिला चैंगजोड़ा से ईंट लदा ट्रक जमशेदपुर की तरफ जा रहा था. इस दौरान चांदनी चौक के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई. ट्रक के केबिन के अंदर डाईवर और खलासी बैठा हुआ था. (नीचे भी पढ़ें)

इस घटना में चालक तथा खलासी को हाथ, पैर व सिर में गंभीर चोट आई है. हादसे के बाद करीब डेढ़ घंटे तक हाइवे पर जाम लगा रहा. घटना के बाद ग्रामीणों ने एमजीएम थाना को सूचना दी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खून से लहूलुहान दोनों घायलों को एक कार से एमजीएम अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया. जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है.



