
Jamshedpur : एनआरसी और सीएए के विरोध में शुक्रवार को नमाज के बाद टेल्को बारीनगर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बारीनगर मस्जिद के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान तिरंगा झंडा लेकर बारीनगर मस्जिद के बाहर सरकार से एनआरसी को वापस की मांग करते हुए लोगों ने नारे लगाये. काफी संख्या में लोगों ने काला बिल्ला लगाकर शोक प्रकट किया. करीब एक घंटे के प्रदर्शन के बाद सभी वापस लौट गये.







