
चाकुलिया : किसानों से धान खरीदने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रखंड स्तर पर लैंपसों धान क्रय केंद्र खोला गया है, परंतु समय पर राशि का भुगतान नहीं किए जाने के कारण। धान क्रय केंद्र में धान की खरीद काफी धीमी गति से हो रही है. चाकुलिया प्रखंड के पांच लैंपस में अब तक लक्ष्य से काफी कम धान का क्रय हो सका है. इसका एकमात्र कारण सरकार द्वारा तय किया गया समर्थन मूल्य किसानों के खाते में समय पर नहीं मिलना बताया जाता है. इस कारण किसान इस वर्ष धान क्रय केंद्र पर धान न बेच कर इधर उधर औने-पौने दामों पर धान बेचने पर विवश हैं. चाकुलिया लैम्पस मैं अब तक 9 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो पाई है. वहीं रूपुषकुंडी लैम्पस में 14000, जोड़ाम लैम्पस में 18000, मुटूरखाम लैम्पस में 9000, केरूकोचा लैम्पस में लगभग 13 हजार क्लिंटन धान की खरीद हुई है. इस वर्ष सरकार द्वारा तय किये गये प्रति क्लिंटन 2 हजार रुपये की दर से किसान धान न बेचकर काफी कम मूल्य पर व्यापारियों के पास बेच रहे हैं. किसानों का कहना है कि जिन्होंने अबतक अपना धान लैम्पस में बेचा है एक माह बीतने के बाद भी उनके खाते में सरकार द्वारा तय राशि नहीं आयी है. किसानों ने कहा कि सरकारी राशि मिलने में देर होने के कारण किसान अपना धान लैम्पस (क्रय सेंटर) में न देकर व्यापारियों के पास बेचने को मजबूर हैं.







