मेदिनीनगर (पलामू) : बुधवार को लोकसभा में पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम(बीडी राम) ने नियम 377 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत मेदिनीनगर स्थित चियाकी एयरपोर्ट के विस्तार एवं एयरलाइंस का परिचालन कराने संबंधी अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया. उन्होंने कहा कि चियांकी एयरपोर्ट क्षेत्रीय संपर्क योजना के अंतर्गत उड़ान योजना में सम्मिलित किया गया है. परंतु राज्य सरकार की उदासीनता के कारण एयरलाइंस का परिचालन प्रारंभ नहीं हो पा रहा है.विदित हो कि डाल्टनगंज से रांची, कलकता – रांची – डालटनगंज एवं डालटनगंज पटना – वाराणसी – पटना – डालटनगंज के मार्गों के लिए बोलियां आमंत्रित की गयी थी. परंतु कोई एयरलाइंन चियांकी एयरपोर्ट की टेक्निकल बीडिंग में भाग नहीं लीं, क्योकि चियांकी एयरपोर्ट की चहारदीवारी सुरक्षित होने के संबंध में राज्य सरकार से कोई प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ था.अब वह प्रतिवेदन प्राप्त हो चुका है और चहारदीवारी सुरक्षित है. (नीचे भी पढ़े)
परन्तु राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में अन्य वांछित कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे पलामू एवं आस-पास के जिले के निवासियों को हवाई यात्रा की सुविधा नहीं मिल पा रही है. यदि हवाई यात्रा की सुविधा डालटनगंज से रांची – कलकता – रांची – डालटनगंज एवं डालटनगंज – पटना – वाराणसी -पटना – डालटनगंज तक की प्राप्त हो जाती है तो इस क्षेत्र को औद्योगिकृत करने में बहुत बड़ी सहायता मिलेगी.सांसद ने कहा कि आपके माध्यम से मंत्री नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार से मांग करता हॅू कि मेदिनीनगर स्थित चियांकी एयरपोर्ट के विस्तार एवं एयरलाइंस का परिचालन प्रारंभ कराने की कृपा की जाय. इस बात की जानकारी पलामू सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने प्रेस बयान जारी कर दी है.



