
जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर थाना से सटे सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा किए जाने को लेकर स्थानीय लोग गुरुवार को जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने एसएसपी से मिलकर अपनी समस्याओं को रखा. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि नगेंद्र गोराई का परिवार प्रशासनिक मिलीभगत से पहले सरकारी जमीन को अपने नाम दान पत्र बनवाकर दखल कर चुका है. अब आवास बोर्ड की जमीन पर बनी नालियों को भी अपनी जमीन में मिला लिया है. इससे उनके घरों के पानी की निकासी रूक गयी है. वहीं उन्होंने जमीन का सीमांकन कर अतिक्रमण करनेवाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है. साथ ही प्रशासनिक भूमिका की भी जांच किए जाने की मांग की है.








