मोतिहारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इसके अलावा श्री मोदी ने पटना के राजेंद्रनगर टर्मिनल से नई दिल्ली-बापूधाम, मोतिहारी से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल), दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर) और माल्दा टाउन से लखनऊ (गोमती नगर) के बीच चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि आज यहां से 7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री मोदी ने इसके अलावा कई रेल परियोजनाओं का भी शिलान्यास एवं उद्घाटन किया, जिनमें 580 करोड़ रुपये से अधिक लागत की दरभंगा-समस्तीपुर रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना भी शामिल है. प्रधानमंत्री ने कई नई रेल परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया, जिनमें पाटलिपुत्र में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए बुनियादी ढांचे के विकास एवं बंगाल के पुरुलिया में 390 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुरुलिया-कोटशिला रेल लाइन दोहरीकरण कार्य की शुरुआत सहित अनेय योजनाएं भी शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में दुनिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है. एक समय जो ताकत केवल पश्चिमी देशों के वास होती थी, उसमें अब पूरब के देशों का दबदबा और भागीदारी बढ़ रही है. पूरब के देश अब विकास की नई रफ्तार पकड़ रहे हैं. जैसे दुनिया में पूर्वी देश विकास की दौड़ में आगे जा रहे हैं, वैसे ही भारत में ये दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है. उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि आनेवाले समय में जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है, वैसे ही पूरब में मोतिहारी का नाम हो. जैसे अवसर गुरुग्राम में हैं, वैसे ही अवसर गया जी में भी बनें. (नीचे भी पढ़ें)
यह भी पढ़ें: मानगो में बारिश के कारण भीषण जाम, घंटों तक रेंगते रहे वाहन

श्री मोदी ने कहा कि पुणे की तरह पटना में भी औद्योगिक विकास हो. सूरत की तरह ही संथाल परगना का भी विकास हो. जयपुर की तरह जलपाईगुड़ी और जाजपुर में भी टूरिज्म के नए रिकॉर्ड बने. बेंगलुरु की तरह वीरभूम के लोग भी आगे बढ़ें. पूर्वी भारत को आगे बढ़ाने के लिए हमें बिहार को विकसित बिहार बनाना है. उन्होंने कहा कि आज बिहार में इतनी तेजी से काम इसलिए हो रहा है, क्योंकि केंद्र और राज्य में बिहार के लिए काम करने वाली सरकारें हैं. जब केंद्र में कांग्रेस और राजद की सरकार थी, तो यूपीए के 10 साल में बिहार को सिर्फ 2 लाख करोड़ रुपये के आसपास मिले. यानी नीतीश जी की सरकार से ये लोग बदला ले रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार असंभव को भी संभव बनाने वाले वीरों की धरती है. आप लोगों ने इस धरती को राजद और कांग्रेस की बेड़ियों से मुक्त किया, असंभव को संभव बनाया. उसी का परिणाम है कि आज बिहार में गरीब कल्याण को योजनाएं सीधे गरीबों तक पहुंच रही हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में पीएम आवास योजना के तहत देश में गरीबों के लिए 4 करोड़ से भी ज्यादा घर बनाए गए हैं. इनमें से करीब 60 लाख घर अकेले बिहार में बने हैं. हमारे अकेले मोतिहारी जिले में ही 3 लाख के करीब गरीब परिवारों को पक्के घर मिलें हैं और गिनती लगातार बढ़ रही है. (नीचे भी पढ़ें)
प्रधानमंत्री मोदी ने इसके अलावा कई रेल परियोजनाओं को भी राष्ट्र के नाम समर्पित किया, जिनमें 580 करोड़ रुपये से अधिक लागत की दरभंगा-समस्तीपुर रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना भी शामिल है. प्रधानमंत्री ने कई नई रेल परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया, जिनमें पाटलिपुत्र में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है. वहीं बंगाल के पुरुलिया में 390 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुरुलिया-कोटशिला रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य का भी शुभारंभ कराया.














