जमशेदपुर : लॉकडाउन की अवधि में जरूरतमंद लोगों की सेवा करने वाली महिला कांग्रेस की नेत्रियों और कार्यकर्ताओं को जिला महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर जमशेदपुर महानगर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष उषा यादव ने बताया कि जिस तरह सरकारी तंत्र ने वैश्विक महामारी के दौर में अपनी भूमिका का निर्वहन किया, उसी तरह महिला कांग्रेस की नेत्रियों और कार्यकर्ताओं ने भी वैश्विक संकट के इस दौर में हर जरूरतमंदों तक राहत सामग्रियों से लेकर अन्य जरूरी सामानों को पहुंचाने का काम किया. इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं, और यही कारण है कि महिला कांग्रेस उन सभी नेत्रिओं और कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर रही है. उन्होंने बताया कि आज लगभग एक सौ महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का काम किया जा रहा है.
jamshedpur-congress-जमशेदपुर में कोविड संकट के बीच काम करने वाली कांग्रेसी महिलाओं को मिला सम्मान, कांग्रेसियों को कहा-सच्चा राष्ट्रभक्त
[metaslider id=15963 cssclass=””]