
जमशेदपुर : पूरे देश में रविवार से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई है. इसी क्रम में जमशेदपुर में भी जिले के उपायुक्त और सिविल सर्जन ने शून्य से पांच साल के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की. वहीं जिले के स्वास्थ्य मिशन से जुड़े कर्मी अज से अगले तीन दिनों तक इस अभियान को सफल बनाने का काम करेंगे. जमशेदपुर में 2 लाख 30 हजार 598 बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जहां इस अभियान को सफल बनाने के लिए 2 हजार 297 केंद्र बनाए गए हैं, जमशेदपुर उपायुक्त ने आम लोगों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की.


















