जमशेदपुर/मुंबई : टाटा संस के एमिरट्स चेयरमैन रतन टाटा ने एक मार्मिक अपील लोगों से की है. उन्होंनेअपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपील करते हुए एक तस्वीर जारी किया है, जिसमें एक कुत्ता कार के नीचे आराम कर रहा है. उन्होंने लिखा है कि अब जब मानसून का महिना आ चुका है, बहुत से आवारा कुत्ते और बिल्लियां हमारी कारों के नीचे शरण लेते हैं. ऐसे में जब अपना कोरों को स्टार्ट करें तो उससे पहले उनके नीचे जरूर चेक करें कि कोई सोया तो नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)

इससे शरण लिये हुए जानवरों को घायल होने से बचाया जा सकता है. अगर ऐसा नहीं करते है तो वे गंभीर रुप से घायल हो सकते है. विकलांग हो सकते है. अगर उनकी उपस्थिति का हमें पात नहीं चलता है तो हमारी असावधानी से उनकी मौत तक हो सकती है. यह काफी मानवतापूर्ण होगा, अगर इस बारिश के मौसम में हम सभी उन्हें अस्थायी शेल्टर प्रदान कर सकें. रतन टाटा की इस अपील की हर कोई तारीफ कर रहा है. इस ट्वीट ने यह दर्शाया है कि उद्योगपति रतन टाटा इंसानोंके साथ साथ पशुओं को लेकर कितने संजिदा है. बरसात के मौसम में यह ट्वीट काफी असरदार भी है.




