जमशेदपुर : देश के प्रमुख उद्योगपति और टाटा संस के एमिरट्स चेयरमैन रतन टाटा मंगलवार को 84 साल के हो गये. उन्होंने अपना 84वां जन्मदिन सादगी से मनाया. इतने बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट और अरबों के एम्पायर के सर्वेसर्वा की सादगी भरा जन्मदिन देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया. बुधवार को टाटा मोटर्स के फाइनांस के मैनेजर बिजनेस डेवलपमेंट वैभव भोर ने एक वीडियो लिंकडिन में शेयर किया, जिसमें रतन टाटा अपने युवा सचिव शांतनु नायडू के साथ एक कप केक काट रहे है. अकेले शांतनु नायडू के साथ वे केक काटते हुए नजर आये. उनके साथ ही छोटा सा केक काटा और फिर उस पर सिर्फ उसने ही जन्मदिन का गीत गाया. रतन टाटा चाहते तो भव्य जन्मदिन मना सकते थे. वे चाहते तो पूरे देश को केक खिला सकते थे, लेकिन उन्होंने इसके माध्यम से ही संदेश दिया कि जितना जरूरत है, वहीं किया जाना चाहिए, ज्यादा दिखावा की जरूरत नहीं है. इस वीडियो के वायरल होने में समय नहीं लगा और लोगों के हाथों हाथ यह पहुंच चुका है. रतन टाटा के लंबी आयु की सारे लोगों ने दुआएं मांगी और उनको शुभकामनाएं प्रेषित की है. वैसे शांतनु नायडू वहीं शख्स है, जो टाटा संस के दफ्तर में डिप्टी मैनेजर के पद पर है और वह रतन टाटा का काफी करीबी है.






