जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी तार कंपनी (आइएसडब्ल्यूपी) के प्रबंध निदेशक (एमडी) नीरजकांत ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जाता है कि कंपनी से नीरजकांत अलग हो गये है. वे अधिकारिको तौर पर इस्तीफा दिये है. हालांकि, यह सूत्र बता रहे है कि उनसे मैनेजमेंट ने इस्तीफा लिया है, लेकिन मैनेजमेंट या खुद नीरजकांत ने इसकी पुष्टि नहीं की है. लेकिन इस खबर की पुष्टि हुई है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. अनाधिकृत तौर पर किये गये पुष्टि में कहा गया है कि नीरजकांत ने अपना इस्तीफा दे दिया है और दूसरी कंपनी में जाने की बात कहीं है.(नीचे भी पढ़े)
लेकिन मैनेजमेंट की ओर से अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गयी है. तार कंपनी के एमडी नीरजकांत के इस्तीफा देने के बाद से माहौल गर्म हो गया है. कौन नया एमडी होगा, इसको लेकर अब तक तय नहीं हुआ है. मैनेजमेंट ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. अब तक यह साफ नहीं हो पा रहा है कि तार कंपनी को बेंहतर स्थिति में लाने वाले अधिकारी को कैसे इस्तीफा लिया गया.











