
जमशेदपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जमशेदपुर महानगर द्वारा विजयादशमी एवं संघ स्थापना दिवस मनाया गया. भारत में इस दिन को संघ का स्थापना दिवस के रुप में मनाया जाता है. भारत के साथ-साथ जमशेदपुर में भी गोलमुरी के केबुल टाउन मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जमशेदपुर महानगर में अपना विजयादशमी एवं संघ स्थापना दिवस मनाया. इस कार्यक्रम में संघ के 12 नगरो के स्वयंसेवक समल्लित हुए. इस वर्ष भी सुबह पथ संचलन (पैदल मार्च) हुआ, जिसमे लगभग 500 स्वयंसेवको ने कदम से कदम मिलते हुए पूरे हिन्दू समाज को शक्ति, शौर्य, साहस एवं एकता का संदेश दिया.

इस संचलन का पूरे शहर को सालो भर इंतजार रहता है और संचलन भी उतना हीं आकर्षक और विशाल निकलता है. इसके बाद सार्वजनिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें दंड और नियुद्ध के कई प्रदर्शन हुए. महानगर कार्यवाह रवींद्र नारायण ने अतिथि परिचय कराते हुए विषय प्रवेश कराया. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख अरुण जैन थें, जिन्होंने संघ की स्थापना की पृष्ठभूमि एवं औचित्य पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि भारत के स्वतंत्रता में डॉ केशव हेडगेवार ने क्रांतिकारी और सत्याग्रह दोनों तरह के आयाम में सक्रिय होकर कार्य किए. मगर बाद उन्होंने महसूस किया, यह महान राष्ट्र बार-बार क्यों गुलाम हो रहा है. तब इस समस्या के मूल निवारण हेतु इस विशाल हिन्दू समाज को एकता के सूत्र में बांधने का संकल्प लिया.

उन्होंने संघ की स्थापना 1925 में नागपुर के मोहित बाड़ा में कर की और आज उनके द्वारा बोया गया बीज विशाल वट वृक्ष बन कर संपूर्ण भारतवर्ष के आनेकोनेक क्षेत्रों में नेतृत्व दे रहा. संघ स्थापना की मूल भाव यही है कि भारत हिंदू राष्ट्र है और हिंदू ही इस देश के भाग्य विधाता है. इसकी सार्थकता अब जाकर सत्य होती प्रतीत हो रही है और अब वह घड़ी बहुत थी निकट है, कि भारत की भाग्योदय के साथ-साथ पूरे विश्व का कल्याण होता हुआ दिख रहा है और इसका नेतृत्व भारतवर्ष करेगा. इस कार्यक्रम में समाज से अनेको महानुभाव एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति रमेश अग्रवाल थें. कार्यक्रम में विभिन्न जाति, पंथ और संगठन के लोग शामिल हुए एवं संघ के महानगर संघचालक और विभाग के संघचालक सहित अनेको अधिकारी गण उपस्थित थे. कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक टिंकू जी थें. इसके बाद सबकी प्रार्थना हुई एवं कार्यक्रम संपन्न हुआ.



