
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में विधायक निधि से स्वीकृत चार योजनाओं का विधायक समीर महंती ने शिलान्यास किया. विधायक ने सर्वप्रथम प्रखंड के गामारिया पंचायत के मालुआ गांव पहुंचकर सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इसके पश्चात विधायक ने खंडामौदा गांव में दो पीसीसी सड़क और माटीहाना के कुंवरदा गांव में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. मौके पर श्री महंती ने कहा कि विगत चुनाव में ग्रामीणों ने उनसे जो योजनाओं की मांग की थी, उसे वे अपने निधि से योजनाओं की स्वीकृति दे रहे हैं. कहा कि आगे भी वे ग्रामीणों की मांग पर योजना पारित करेंगे ताकि लोगों को सहुलियत हो सके. कहा कि ग्रामीण योजना के निर्माण में सहयोग करें और पूर्ण गुणवत्ता के साथ योजना को पूर्ण करायें. इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, अध्यक्ष असित मिश्रा,उपाध्यक्ष नव कुंवर, रासबिहारी साव, समीर दास,लखिकांत जेना,आशीष माईति, पतित कपाट, बुला कुंवर,राजीव लेंका,नारू माईति, प्रणव बनर्जी, साबिर खान, चिरंजीत बारीक, सोमाय मांडी,नंदन जेना, मिथुन कर,विशाल बारिक समेत अन्य उपस्थित थे.





