
जमशेदपुरः जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 11 निवासी 15 वर्षीय नाबालिग के अपहरण के मामले में गुरुवार को परिजन एसएसपी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे. परिजनों ने एसएसपी को मौखिक रुप से मामले से अवगत कराया और नाबालिग को जल्द से जल्द ढूंढ लाने का अनुरोध किया. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए नाबालिग के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 1 सितंबर की शाम को घर से बिना बताए कहीं चली गई. उसके जाने के थोड़ी देर पहले उसे पड़ोस में रहने वाला अफसर कुछ देकर गया था.(नीचे भी पढ़े)
उन्होने बेटी से पूछा भी की अफसर ने क्या दिया पर बेटी ने नहीं बताया. वो कमरे में गए और वापस बाहर आए तो देखा की बेटी अपने कमरे में नहीं है. उन्होने इस मामले में मानगो थाना में अफसर और एक नाबालिग के खिलाफ अपहरण का मामला भी दर्ज कराया है पर उनकी बेटी अभी तक नहीं मिली है.















