सरायकेला: जिला के गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक के पास हथरस रेप कांड को लेकर भारतीय जनता मोर्चा द्वारा कैंडल मार्च निकाली गई. जहां 2 मिनट का मौन व्रत किया गया. रेप कांड में मनीषा को इंसाफ दिलाने के लिए आरोपी को फांसी देने की मांग की गई. कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए संजीब अचार्य ने बताया कि आए दिन इस प्रकार की घटना देश में सुनने को मिल रही है. इस पर सरकार को कड़े नियम बनानी चाहिए और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए. वही इस मौके पर भारतीय जनता मोर्चा के जिला संयोजक राजेश आदित्यपुर महानगर अध्यक्ष बुलेट सिंह, ग्रामीण जिला सहसंयोजक अजय मांझी, सपन प्रधान, राजू यादव एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.








