सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के बाजार के समीप सड़क दुर्घटना में लक्ष्मी सोय (18) गंभीर रुप से घायल हो गयी है, जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके कमर और हाथ में गंभीर चोंटे लगी है. घटना कांड्रा बाजार के समीप की है, जहां चांडिल हॉस्टल से छुट्टी होने के बाद युवती अपने पिता के साथ घर लौट रही थी, तभी कांड्रा बाजार में नाश्ता करने के लिए रुकी थी. पीछे से आ रही ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. वह मूल रुप से खरसावां के मदुरा साई की रहने वाली है. घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है. फिलहाल युवती का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रही है. वहीं ट्रेलर मौके से फरार हो गया है.











