
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले में रविवार को एक और सड़क हादसे में एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना रविवार सुबह की है. बताया जाता है कि मृतक बामना गोप रामाकृष्णा फोर्जिंग कम्पनी से नाईट शिफ्ट ड्यूटी कर मैक्स गाड़ी में पीछे लटककर से अपने घर लौट रहा था. जहां सरायकेला थाना अंतर्गत चाडरी डूंगरी के पास वह गाड़ी से गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वैसे आनन- फानन में युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे जहां रो-रो कर उनका बुरा हाल है वैसे पिछले 1 महीने के भीतर टाटा- कांड्रा- सरायकेला मार्ग पर एक दर्जन से भी अधिक सड़क दुर्घटनाओं में करीब इतने ही लोगों की जाने जा चुकी हैं. वैसे इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल देखा गया.






