
जमशेदपुर : सरायकेला खरसांवा जिले के राजनगर थाना अंतर्गत गोविंदपुर पुल से सोमवार देर रात एक एंबुलेंस नीचे गिर गयी. घटना के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया. एंबुलेंस के अंदर सवार एक मरीज और उसके परिजन को चोट आई है. एंबुलेंस के पीछे चल रहे मरीज के परिजन घटना के बाद तत्काल उसे दोसरे वाहन से जमशेदपुर के टीएमएच ले गए. मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा से एक मरीज को लेकर एंबुलेंस जमशेदपुर के टीएमएच जा रहा था. गोविंदपुर पुलिस के पास वह अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरा. हालांकि इस घटना में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है. घटना के बाद राजनगर पुलिस एंबुलेंस को थाने ले गई है.







