
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त के आदेश पर विभाग की टीम ने बीती रात सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह बस्ती में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से भारी मात्रा में अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद किया है. इसे एक गोदाम में रखा गया था. मौके से टीम ने शराब को लाने और ले जाने में उपयोग होने वाली दो कार और एक स्कूटी को भी जब्त किया है. इधर टीम को देखकर शराब बनाने वाले सप्लायर भागने लगे, तो टीम ने उन्हे पकड़ लिया. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में विजय यादव और गणेश लोहार शामिल हैं. मंगलवार को पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.







