
राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर-जुगसलाई मुख्य मार्ग पर कांकी गांव के समीप गुरुवार दोपहर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार को गया. बाइक (जेएच05सीवाइ-1647) पर सवार 26 वर्षीय युवक बुददेश्वर महतो गम्भीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर भिजवाया. जहां घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर ईलाज के लिए डॉक्टरों ने उसे एमजीएम रेफर कर दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बामुनडीह गांव का रहने वाला है. वह नशे की हालत में था. राजनगर पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के बाद जांच में जुटी है.




