सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के केसर गड़िया मुख्य मार्ग में बुधवार की शाम के करीब 5:30 बजे मां पार्वती यात्री बस और विपरीत दिशा से आ रही हाईवा में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमे बस में सवार करीब 15 से 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के प्रयास से कुछ घायलों को चाईबासा सदर अस्पताल और कुछ घायलों को राजनगर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजनगर लाया गया जिनका ईलाज चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि यात्री बस ओडिशा के बड़बिल से पश्चिम सिंहभूम चाईबासा होते हुए टाटानगर जा रही थी,इसी दौरान टाटानगर से तेज रफ्तार से आ रही हाईवा ने जोरदार टक्कर मारी जिससे बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए.




