
सरायकेला : बुधवार की सुबह सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला- कांड्रा मुख्य मार्ग पर गौरांगडीह और बड़ा काकड़ा मोड़ के बीच घटी एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार 40 वर्षीय विनोद नायक गंभीर रूप से घायल हो गया. सुबह तकरीबन 8:00 बजे घटी घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उज्जवलपुर गांव निवासी विनोद नायक अपनी स्कूटी से अपने ससुराल श्रीरामपुर जा रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी ट्रक में स्कूटी की सीधी टक्कर हो गई. जिसमें विनोद नायक के सिर पर गंभीर चोटें आई. मौके पर मौजूद राहगीरों की सहायता से सड़क एंबुलेंस द्वारा घायल विनोद नायक को सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जमशेदपुर के एमजीएम के लिए रेफर कर दिया.



