
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत लोको फाटक के पास बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि महिला ने आत्महत्या की है. इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. मृतिका की पहचाना गम्हारिया निवासी रीना शर्मा के रूप में की गयी है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है. (नीचे भी पढ़ें)

परिजनों के अनुसार रीना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. बीते चार माह से उसका इलाज भी चल रहा था. बुधवार सुबह वह अपने घर से निकल गयी थी. सभी ने काफी खोजबीन की पर वह नहीं मिली. सुबह किसी ने फोन पर बताया कि लोको के पास एक महिला का शव मिला है जिसके सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्व में भी हो चुकी है घटनाएं : बता दे कि हाल ही में दो लोगों ने लोको फाटक के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी. इसको लेकर रेलवे की ओर से उक्त स्थल पर अंडरपास भी बनाया जा रहा है जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है.



