सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत प्रखंड कार्यालय के समीप एक स्कूटी ने साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार बुजुर्ग सहित तीन लोग घायल हो गए. घायलों में आशुतोष पति (62), गोपाल बास्के (20) एवं कुंवर टुडू (22) शामिल है. घटना शुक्रवार की सुबह करीब 9:00 की है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार आशुतोष पति राजनगर प्रखंड के डूमरडीहा गांव के निवासी हैं. उनका एक घर कांड्रा में भी है. अक्सर वे डूमरडीहा से कांड्रा साइकिल से आना जाना करते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
शुक्रवार को भी वह साइकिल से कांड्रा जा रहे थे. इसी दौरान सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप पीछे से आ रही एक स्कूटी ने साइकिल को टक्कर मार दी. स्कूटी पर राजनगर प्रखंड के रानीगंज गांव निवासी गोपाल बास्के एवं नौका गांव निवासी कुंवर टुडू सवार था. वे दोनों स्कूटी से किसी काम से रांची जा रहे थे. घटना के बाद सभी घायलों को रोड एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है. घटना में बुजुर्ग के सिर, पैर और कमर के साथ चेहरे पर भी चोट आई है. वही स्कूटी सवार दोनों युवकों को भी हल्की चोट आई है.



