
सरायकेला में अज्ञात वाहन की चपेट में आया टाटा स्टील का कर्मचारी, गंभीर : मंगलवार देर रात सरायकेला थाना अंतर्गत चारडी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया एवं मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं बगल से गुजर रहे गम्हरिया प्रखंड भाजपा उपाध्यक्ष रंजीत बारिक ने घायल को सड़क पर पड़े हुए देखा. जिसकी सूचना तत्काल उन्होंने कोलाबीरा टीओपी एवं 108 एंबुलेंस को दी. एंबुलेंस के आने के बाद रंजीत प्रधान ने अपने दोस्तों की मदद से घायल को उपचार हेतु टीएमएच भिजवाया. घायल की पहचान टाटा स्टील लोंग प्रोडक्ट् के कर्मचारी अमन प्रधान के रूप में हुई है. वहीं मोटरसाइकिल को कोलाबीरा टीओपी के पदाधिकारी अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गए हैं.

कोलाबीरा अंडर ब्रिज के पास नशे में वाहन चालक ने एक्सयूवी को मारी टक्कर, एक्सयूवी छतिग्रस्त : सरायकेला थाना अंतर्गत कोलाबीरा अंडर ब्रिज के पास नशे की हालत में वाहन चालक ने टिप टेलर से सामने से आ रही एक्सयूवी में टक्कर मार दी. जिससे एक्सयूवी चालक घायल हो गया और एक्सयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं दुर्घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना सरायकेला पुलिस और एंबुलेंस को दी. मौके पर पहुंची कोलाबीरा टीओपी पुलिस द्वारा एंबुलेंस मंगाकर घायल को सदर अस्पताल भिजवाया एवं टिप टेलर के ड्राइवर को अपने साथ ले गए. आपको बताते चलें कि पूरे जिले में प्रशासन द्वारा यातायात नियमों के पालन हेतु जगह- जगह कैंपिंग कर लोगों से अपील कर रही है. इसके बावजूद वाहन चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं और वे ड्रंक एंड ड्राइव कर रहे हैं.



