सरायकेला: सरायकेला कांड्रा मार्ग पर मुड़िया के समीप एक अज्ञात हाईवा ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. घटना में स्कूटी सवार महिला सुनंदा देवी (50) गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला को रोड एम्बुलेंस के द्वारा सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जमशेदपुर रेफर कर दिया. घटना गुरुवार की दोपहर करीब 12: 30 की है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार महिला जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 6 की रहने वाली है. वह पश्चिम सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड कार्यालय में कार्यरत थी. गुरुवार को महिला ड्यूटी करने अपने कार्यालय जा रही थी. इसी दौरान मुड़िया टर्निंग के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक हाईवे ने महिला को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. घायल महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.



