सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन का एजीएम सह चुनाव रविवार को संपन्न हुआ. इसमें एसोसिएशन की नई कमेटी का चुनाव किया गया. इसके तहत सर्वसम्मति से मनमोहन सिंह को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया. वहीं एसोसिएशन के सचिव पद के लिए कमेटी ने एक बार फिर सिकंदर महतो पर अपना भरोसा जताया. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में कमेटी का विस्तार करते हुए गणेश चंद्र महतो को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा लक्ष्मण महतो, फादर रमेश एवं नित्यानंद महतो को उपाध्यक्ष के लिए चयनित किया गया. वरिष्ठ सह सचिव के लिए करमू मंडल, नरेंद्र महतो, श्वेता महतो, कमल नयन का चयन किया गया. वहीं एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पद के लिए विष्णु नारायण सिंह को चयनित किया गया, जबकि एसोसिएशन के एग्जिक्यूटिव मेंबर के रूप में प्रियंका पात्रो, दामोदर जामुदा, मनीषा यादव, प्रीति कुमारी, शिव कुमार प्रधान, शंकर महतो, विष्णु उरांव एवं लखन सरदार को शामिल किया गया. बैठक के दौरान सिकंदर महतो एवं विष्णु नारायण सिंह को आयोजन कमेटी का अध्यक्ष, गणेश महतो एवं सुजीत रजक को चयन कमेटी का अध्यक्ष, चंदन कुमार एवं करमू मंडल को तकनीकी कमेटी का अध्यक्ष तथा लखन महतो, राजेंद्र महतो एवं राजेश नाग को आयु सत्यापन कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया. यह कमेटी अगले चार वर्षों के लिए रहेगी. चुनाव ऑब्जर्वर के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन्द्र सिंह एवं दिलीप गुप्ता मौजूद रहे.












