
जमशेदपुर : मंगलवार देर रात सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल थाना अंतर्गत काली मंदिर के समीप 12 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़ी की दुकानों में जा घुसा. इस दुर्घटना में ओम हरी यादव और उनके भाई हरी ओम यादव बुरी तरह अंदर फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बाहर निकाला गया. (नीचे देखे पूरी खबर)
इन दोनों भाइयों के अलावा राधा देवी, पूजा कुमारी, भीम यादव, कुमार यादव, ओम शंकर यादव एवं उमाशंकर यादव को हल्की चोटें आई है. ट्रक ने अपनी चपेट में पारडीह निवासी सुजीत बनर्जी के किआ कार एवं एक बाइक को भी ले लिया है. मामले की जानकारी मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई है. इस दुर्घटना में ट्रक के चालक एवं खलासी को हल्की चोटे भी आई है.





