
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे चांडिल थाना अंतर्गत रघुनाथपुर निवासी शशिभूषण सिंह की पत्नी मलिका सिंह ने मंगलवार को पत्नी से विवाद के बाद कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद शशिभूषण ने उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. पति शशिभूषण ने बताया कि वो खेती बाड़ी कर गुजारा करता है. घर पर दो छोटे छोटे बच्चे और बूढ़ी मां रहती है. पत्नी से छोटी छोटी बात को लेकर झगड़ा होता रहता है. मंगलवार की सुबह वह सुबह खेत पर गया था. इसी बीच पत्नी ने बिस्किट में कीटनाशक डालकर खा लिया. जब वह घर वापस आया तो पत्नी ने उसे जहर खाने की बात बताई. फिलहाल मलिका की स्थिति बेहतर है.






