सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार हाइवा सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई. घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है एक भारी वाहन ट्रेलर सड़क किनारे खड़ी थी. इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा संख्या जेएच 05एएन4390 पीछे से जाकर सीधे ट्रेलर में घुस गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद ड्राइवर और खलासी दोनों गाड़ी के अंदर ही फंस गए. (नीचे भी पढ़ें)

घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया, खबर लिखें जाने तक दोनों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है.







