
जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली थाना अंतर्गत दुमुहनी पुल से थोड़ी दूर पर स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर पार्किंग को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर पथराव शुरू कर दिया। इसमें दूसरे पक्ष के लोगों से चार युवक घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही एक पक्ष के सभी युवक फरार हो गए जिसमें से पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
वहीं घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में रंजीत कुंभकर, नित्यानंद कुंभकर, नीलकमल कुंभकर और सुभाष कुंभकर शामिल हैं। सभी को गंभीर चोटें अाई है। घटना के संबंध में जख्मी रंजीत कुंभकर ने बताया कि वे चारों कार से सोनारी अाए थे। घर वापस जाने के दौरान वे लोग होटल में चाय पीने के लिए रुके। उनलोगों ने अपनी कार सामने खड़ी एक कार के पीछे लगा दी। इसी बात को लेकर मारपीट शुरु कर दी गई। चारों पर ईंट और पत्थर से हमला किया गया। उनके साथ मारपीट करने वालों की संख्या छह थी। बाद में सभी ने फोन कर 10 15 अन्य युवकों को भी मौके पर बुला लिया था।







