
गम्हरिया : सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को 45 प्लस उम्र के लोगों को कोरोनरोधी टीका दिया गया साथ ही सहियाओं को प्रशिक्षण भी दिया गया. अस्पताल में वैक्सीन लेने पहुंच रहे बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था देखी गई. शारीरिक रूप से अक्षम लोगों एवं बुजुर्गों को सहियाओं एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा उनके स्थान तक पहुंचकर वैक्सीन लगाया गया. इससे पहले वैक्सीन लेने पहुंच रहे बुजुर्गों का ऑक्सीजन लेवल जांच किया गया. उसके बाद ही उन्हें वैक्सीन दिया गया. सहियाओं एवं स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता को देखकर वैक्सीन लेने पहुंच रहे बुजुर्ग काफी उत्साहित नजर आए. वैसे रविवार को 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शिविर पूरे जिले में चला.




