सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र से कपाली पुलिस ने 3 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनमें मोहम्मद फिरोज, शेख असगर, एवं अख्तर अंसारी उर्फ अख्तर बच्चा शामिल है. लगभग 2 साल से पुलिस को इन गांजा तस्करों की तलाश थी. आपको बता दें कि 12-8-2020 को कपाली के बंधुगोडा में कपाली पुलिस द्वारा अवैध गांजा ले जाते हुए एक इनोवा कार संख्या ओआर 02बीए 3366 को रोका गया था, जिसमें पुलिस ने लगभग 189 किलो गांजा के साथ शाहरुख खान नामक युवक को गिरफ्तार किया था. वही अंधेरे का फायदा उठाकर तीन युवक भागने में सफल हो गए थे. कपाली पुलिस ने बताया की बाइक चोरी मामले में भी पुलीस को इन लोगों की तलाश थी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.






