
सरायकेला : आदिवासी कुड़मी समाज कुकड़ू प्रखंड के अंतर्गत पारगामा पंचायत के काड़रगामा गांव का दौरा कर इन्द्रजीत महतो बंसरिआर की अध्यक्षता में बैठक की गयी। बैठक में पारगामा पंचायत के कुड़मी समुदाय की बैठक के माध्यम से आकुस पारगामा पंचायत कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर आदिवासी कुड़मी समाज कुकड़ु प्रखंड अध्यक्ष डॉ विभीषण महतो बंसरिआर ने कहा पूरा कुकड़ू प्रखंड के सभी आदिवासी कुड़मी समाज पंचायत कमेटी का गठन किया जाएगा। बैठक में जिला सदस्य पंचानन महतो ने संगठन के रजिस्ट्रेशन की जानकारी देने के साथ ही बताया कि संगठन का नाम प्रयोग करने के लिए सदस्यता लेना जरूरी है। बैठक में जिला सदस्य प्रकाश महतो, कुकड़ु प्रखंड सचिव सुबोध महतो, प्रखंड कोषाध्यक्ष शशि भूषण महतो सांखुआर, चितरंजन महतो, देवेंद्र नाथ महतो, मधुसूदन महतो, रोहिण महतो, निवारण महतो, तपन महतो, कार्तिक चंद्र महतो, गुरु पदम महतो, रतन चंद्र महतो, विभूति भूषण महतो, रसराज महतो, सुबोध महतो, वरुण महतो व अन्य उपस्थित थे।




