
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत एनआईटी कॉलेज में दिहाड़ी का काम करनेवाले सिविल मजदूर की पत्नी की टीबी से मौत हो गई है. मृतक की उम्र 27 वर्ष बताई जा रही है, और उसका नाम सुमनी किस्कू है. बताया जा रहा है कि वह पिछले छः महीने से टीवी से ग्रसित थी. उधर मामले की जानकारी मिलते आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं टीबी से मौत का जिले में इस साल पहला मामला सामने आया है. मृतक के पति ने बताया कि आज सुबह उसकी पत्नी को अचानक उल्टी के साथ खून आना शुरू हो गया, लेकिन जबतक डॉक्टर के ले जाते उसकी मौत हो गई.








