जमशेदपुर : टाटा स्टील सर्विसेस श्रमिक यूनियन (पहले जुस्को श्रमिक यूनियन) के चुनाव को लेकर अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी और महासचिव सीडीएसकृष्णा के साथ संवाददाता शामिल कर अपनी भाभी योजनाओं का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि बढ़िया वेज रिवीजन करना उनकी पहली प्राथमिकता है. इसके अलावा मजदूरों के अलाउंस समय तमाम मुद्दे भी लंबित है जिसका निराकरण समय से करना भी उनके लिए चुनौती होगा और सभी कर्मचारियों की मदद से इस चुनौती को भी पार करेंगे. इन लोगों ने कहा कि यूनियन संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि कोई व्यक्ति कितनी बार चुनाव पदाधिकारी चुना जा सकता है. आर्टिकल 10 ए में कार्यकारिणी समिति को चुनाव पदाधिकारी तथा चुनाव समिति चुनने का अधिकार है. इस बार भी सभी प्रावधानों का अनुपालन करते हुए बुलाई गयी कमेटी मीटिंग में सीएस झा को चुनाव पदाधिकारी तथा अश्विनी मथान व सरोज पांडेय को सह चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. कार्यकारिणी समिति के कोरम पूरा नहीं होने पर सत्ता पक्ष का कहना था कि संविधान में कुल कमेटी मेंबरों की संख्या के एक तिहाई सदस्यों की उपस्थिति होने का प्रावधान है, जबकि विपक्ष इसे दो तिहाई बता रहा है. वर्तमान में 34 कमेटी मेंबर्स है, जिनमें से कमेटी मीटिंग में 22 ने हस्ताक्षर किए है जबकि कोरम पूरा करने के लिए 12 सदस्यों की ही जरुरत थी. ये लोग अब चुनाव में अपनी हार को देखते हुए चुनाव रोकवाने का प्रयास कर रहे हैं तथा झूठे आरोप लगा रहे हैं. दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव समिति ने जिम्मेदारी संभाल ली है और 26 मई को आमसभा होगी.











