सरायकेला: सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड में संचालित अवैध स्क्रैप टाल को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. गुरुवार को सीओ कुमार अरविंद बेदिया ने आशियाना मोड़ के समीप आवास बोर्ड के जमीन पर अवैध रूप से संचालित स्क्रैप टाल में छापेमारी की. इस दौरान टाल से कई संदिग्ध सामानों के साथ टाटा स्टील से निकलने वाला स्लैग, घरों के दरवाजों के टूटे हुए ताले, सबमर्सिबल पंप, लोहे के कई सामान, कुछ आभूषण एवं अन्य चीजें पाई गई.(नीचे भी पढ़े)

वहीं मौके पर मौजूद स्क्रैप टाल के गार्ड से जब संचालक के बारे में पूछा गया तो बताया गया कि संचालक अभी मौजूद नहीं है. वहीं अंचल अधिकारी द्वारा फोन पर बात करने के बाद संचालक रोशन द्वारा कोई सीधा जवाब नहीं दिया गया है. अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया ने बताया कि इस स्क्रैप टाल में बड़े- बड़े हाइलोजन लाइटें लगीं हैं. (नीचे भी पढ़े)

चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे हैं. वजन करने के लिए बड़ा सा तराजू है लेकिन पूछे जाने पर बिजली विभाग, नापतोल विभाग के कागजातों का सीधा- सीधा जवाब नहीं मिला है. 24 घंटे के अंदर अगर सारे कागजात उपलब्ध नहीं कराए गए तो विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए सीलिंग की प्रक्रिया कर दी जाएगी.



