रामगोपाल जेना/खूंटपानी : पश्चिम सिंहभूम के खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत पुरुनियां गांव में अमर शहीद सेलाय कुदादा की पुण्यतिथि मनाई गई. इस आयोजन में सीआरपीएफ के कप्तान एवं बटालियन के सदस्यों ने पुरुनियां गांव में उनको पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 24वीं पटालियन में कार्यरत थे. वे वर्ष 1990 में जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में वीर गति को प्राप्त हुए थे. सीआरपीएफ के कप्तान और बटालियन के सदस्यों ने पुरुनियाँ गाँव में उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. सम्मान: सीआरपीएफ बटालियन ने शहीद सेलाय कुदादा की धर्मपत्नी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय पाठक, मुखिया, मुक्ता बिरुली सहित अन्य अनेक ग्रुप व विद्याभूषण आदि उपस्थित रहे.



