
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां पुलिस को अवैध नशा के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सरायकेला थाना पुलिस ने किता गांव से गांजा कारोबारी भीमसेन महतो को 4 किलो 586 ग्राम गांजा 35 हजार 100 रुपये नगद और एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी देते हुए सरायकेला थाना प्रभारी ने बताया, कि जिले के एसपी को गुप्त सूचना मिली थी, कि किता गांव में अवैध गांजा का कारोबार किया जा रहा है. जिसके बाद सरायकेला सीओ और सरायकेला थाना पुलिस के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए छापेमारी किया गया. जहां से गांजा कारोबारी भीमसेन महतो को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया, कि भीमसेन महतो पूर्व में भी नशे के कारोबार में संलिप्त रहा है, और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं.





