सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के कुनामांचा गांव में सांप के काटने से किशोरी की मौत हो गयी. घटना गुरुवार सुबह 4 बजे की है. आनन फानन में परिजनों ने उसे पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. एमजीएम अस्पताल में सर्पदंश से पीड़िता किशोरी की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक बुधवार रात कुनामांचा गांव की फुलमनी मुंडा अपनी (14) अपने कमरे में बड़ी बहन के साथ जमीन पर सोई थी. इसी दौरान अहले सुबह तड़के चार बजे चित्ती सांप ने फुलमनी मुंडा को पैर में काट लिया. सांप के काटते ही नींद से जाग कर फुलमनी ने घरवालों को मामले की जानकारी दी. इसके बाद आनन फानन में परिजन उसे पास के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. किशोरी पास के ही सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती थी. वह दो बहनों में सबसे छोटी थी और कक्षा 9वीं की छात्रा थी.



