
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के केंदाडीह स्थित आदिब इंग्लिश माय स्कूल कैंपस के दो कमरे में ताला तोड़कर नगद समेत एलसीडी टीवी, सिलाई मशीन, साइकिल समेत राशन सामाग्री भी चोरी कर ली. चोरी करने के बाद चोरी आराम से भाग निकले. स्कूल के प्रिंसिपल अमीर राजा ने बताया कि स्कूल कैंपस में दो कमरा हैं, जिसमें एक कमरे में स्कूल के गार्ड अकबर अली अपने परिवार के साथ रहते हैं.

मंगलवार की रात को किसी काम के लिए सभी लोग बाहर गये थे. सुबह घर में वापस आने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर का बक्सा, अलमीरा टूटा हुआ है. स्कूल का भी स्टोर रुम का ताला टूटा हुआ है. हालांकि, स्कूल से किसी सामान की चोरी नहीं हुई है. स्कूल के प्रिंसिपल अमीर राजा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कपाली ओपी में शिकायत दर्ज किया है. बताया जाता है कि पुलिस को संदेह है कि आसपास के उत्पाती युवकों ने ही इस घटना को अंजाम दिया होगा. पुलिस संदेह के आधार पर दो से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.







