• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 3, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

saraikela-visit-of-pollution-team-सरायकेला के क्रशरों का दौरा करने पहुँचा विधानसभा पर्यावरण समिति, बालू माफियाओं पर नकेल कसने का दिया आदेश

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

सरायकेला : झारखंड विधानसभा की पर्यावरण व प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष सह ईचागढ विधायक सविता महतो के नेतृत्व में टीम परिसदन में जिले के डीसी- एसपी समेत आला अधिकारियों संग बैठक कर पर्यावरण व प्रदूषण नियंत्रण की समीक्षा की. बैठक में समीक्षा के दौरान कई विभागो में विसंगतियां पाई गई जिस पर अगले 15 दिनों के अंदर सुधार करने का निर्देश दिया गया. टीम ने सभी विभाग को वित्तीय वर्ष 2017-18 से लेकर 2019-20 तक का प्रगति प्रतिवेदन 15 दिनों के अंदर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. वहीं बैठक में खनन, उद्योग, नप, चिकित्सा, स्कूल, पेयजल स्वच्छता विभाग, परिवहन, वन, पथ निमार्ण सहित कई विभागो की समीक्षा करते हुए अधिकारियो को प्रदुषण नियंत्रण के लिए निर्धारित मानक का उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. खनन विभाग के समीक्षा के क्रम में विधायको ने खनन पदाधिकारी को जिले के सभी क्रेशर का जांच करने और मानक का पालन नहीं करने वाले क्रेशर को बंद करने का निर्देश दिया. इसके अलावा बालू जांच के नाम पर गरीबो को तंग नहीं करने की हिदायत देते हुए कहा, कि बालू के बड़े अवैध धंधेबाजो पर डंडा चलाए. इसके अलावा स्कूलो में विद्यालय प्रबंधन समिति के माध्यम से रंग- रोगन एवं साफ- सफाई कराने, अस्पताल एवं नीजी पैथोलैब का निबंधन एवं सुरक्षा के मानको की जांच करने, सडक निर्माण के क्रम में जितने पेड़ काटे गए है, संवेदक द्वारा उतने पेड लगवाने, सभी खराब चापाकल की मरम्मति करने, अवैध वाहनो पर कार्रवाई करने, सभी होटल, बैंकट हॉल में सुरक्षा और प्रदुषण नियत्रण के मानक की जांच करते हुए समिति को एक सप्ताह के अंदर रिर्पोट सौंपने का निर्देश दिया गया. बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए टीम के अध्यक्ष सविता महतो व सदस्यो द्वारा बताया गया कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जिले के कई संगीन मामले टीम को मिले जिस पर एक माह के अंदर सुधार लाने का निर्देश देते हुए रिपोर्ट देने की बात कही गयी. टीम ने सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन को नगर में पिछले दो माह से कचरा उठाव बंद रहने पर जमकर फटकार लगायी. उन्हें टीम ने बंद कचरा उठाव को एक सप्ताह के अंदर चालू कराने का निर्देश देते हुए कहा कि कचरा उठाव का मामला निष्पादन नही होने पर अपने घर में कचरा डालो. टीम ने कचरा प्लांट के जगह को लेकर हो रहे विवाद का निष्पादन 30 दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया गया. साथ ही बताया 30 दिनों के अंदर कचरा प्लांट के मामले का निष्पादन नही होने पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह पर विभागीय कारवाई की जाएगी. टीम द्वारा बताया गया कि नरसिंह इस्पात चौका, अमलगम स्टील कांड्रा, जय मंगला स्पंज आयरन, टाटा स्टील लॉंग प्रोडक्ट व सिद्वि विनायक समेत कई कंपनियो में प्रदूषण संबंधी शिकायत मिली जिस पर कारवाई करने का निर्देश दिया गया. जिले में मनरेगा के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं का सफल क्रियानव्यन करने का निर्देश दिया गया. विभाग को जंगली जानवरो से हुई जान माल की क्षति का मुआवजा राशि जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया गया. टीम ने परिवहन विभाग को प्रदूषण फैलाने वाले वाहनो को चिन्हित कर उनके परिचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया. वहीं बेगनाडीह के दो क्रशर प्लांट का निरीक्षण किया जिसमें व्यापक अनियमितता मिली. समिति की अध्यक्ष सविता महतो के नेतृत्व में टीम ने बेगनाडीह स्थित दो क्रशर प्लांट लीडिंग कंस्ट्रक्शन व एचएलएम कंस्ट्रक्शन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के पश्चात टीम के सदस्य मांडर विधायक बंधु तिर्की ने बताया क्रशर प्लांट के निरीक्षण में काफी अनियमितता मिली. उन्होंने बताया कि लीडिंग कंस्ट्रक्सन के क्रशर प्लांट में बाउंड्री नही है और क्रशर से फैल रहे प्रदूषण से खेत बंजर हो रहे है. वही दूसरे क्रशर प्लांट एचएलएम में दिन में ब्लास्ट किया जाता है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. एचएलएम लीज क्षेत्र से बाहर भी अवैध खनन कर रहा है. जिस पर टीम ने खनन पदाधिकारी व प्रदूषण पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कारवाई करने के निर्देश दिया. ग्रामीणो ने टीम के समक्ष क्रशर प्लांट को बंद कराने की गुहार लगायी जिस पर टीम ने खनन व प्रदूषण पदाधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. निर्धारित प्रदूषण के मानक पर खरे नही उतरने पर क्रशर प्लांट को बंद करने की बात कही. इस मौके समिति के सभापति इचागढ़ विधायक सविता महतो ने कहा कि लीडिंग कंस्ट्रक्शन व एचएलएम कंस्ट्रक्शन द्वारा क्षेत्र का शोषण किया जा रहा है. आज तक सिर्फ लीडिंग कंस्ट्रक्शन व एचएलएम कंस्ट्रक्शन द्वारा माइनिग क्षेत्र का दोहन किया जा रहा है. कंपनी द्वारा अभी तक गांव के लोगों के लिए कोई भी बुनियादी सुविधा बहाल नहीं किया गया है जो काफी दुखद बात है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार इसके लिए सख्त से सख्त कदम उठाएगी. टीम द्वारा यहां मिले तमाम खामियों का रिपोर्टिंग सरकार के समक्ष पेश किया जाएगा. मौके पर टीम के सदस्य मांडर विधायक बंधु तिर्की, पोटका विधायक संजीव सरदार व सिसई विधायक जिग्गा मुंडा समेत संबंधित पदाधिकारी व अन्य उपस्थित रहे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Developer

Developer

Related Posts

Sharpbharat news effect : शार्प भारत में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत ने चाकुलिया के पक्का घाट तालाब की शुरू की सफाई
खबर

Sharpbharat news effect : शार्प भारत में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत ने चाकुलिया के पक्का घाट तालाब की शुरू की सफाई

October 3, 2026
Jamshedpur sikh : जुगसलाई स्टेशन रोड गुरद्वारा में तीन दिवसीय गुरमत समागम 5 अक्टूबर से
खबर

Jamshedpur sikh : जुगसलाई स्टेशन रोड गुरद्वारा में तीन दिवसीय गुरमत समागम 5 अक्टूबर से

October 3, 2026
Jamshedpur bhajan clubbing : जमशेदपुर में पहली बार होगा ‘भजन क्लबिंग’, साधु तिवारी देंगे लाइव प्रस्तुति
खबर

Jamshedpur bhajan clubbing : जमशेदपुर में पहली बार होगा ‘भजन क्लबिंग’, साधु तिवारी देंगे लाइव प्रस्तुति

October 3, 2026
Next Post
adityapur-police-action-आदित्यपुर में 3 जुआड़ियों को किया गिरफ्तार, जुआ अड्डा में पुलिस का छापा

adityapur-police-action-आदित्यपुर में 3 जुआड़ियों को किया गिरफ्तार, जुआ अड्डा में पुलिस का छापा

bihar-minister-in-jamshedpur-बिहार के मंत्री अमरेंद्र सिंह पहुँचे, कहा-जल्द गिरेगी झारखण्ड की हेमंत सोरेन सरकार, कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं

jamshedpur-anugrah-narayan-sansthan-बागबेड़ा के अनुग्रह नारायण सिंह संस्थान ने किया बिहार के मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह का जोरदार अभिनंदन, सामाजिक एकता पर जोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 3rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 3 अक्टूबर 2026

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur intuc : जमशेदपुर इंटक ने मनाई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती, महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में तस्वीर पर माला पहनाकर किया याद

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News