
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अवैध जुआ और लॉटरी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को सरायकेला एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित करते हुए दिंदली बाजार से 3 जुआरियों को आदित्यपुर थाना पुलिस के सहयोग से हिरासत में लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने मौके से संदिग्ध सामान और नकदी भी बरामद किए हैं. इससे पहले भी 3 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया था. जिनके पास से रजिस्टर व अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए गए थे. फिलहाल आदित्यपुर थाना पुलिस किंगपिन की तलाश में छापेमारी में जुट गई है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





