
सरायकेला : जिला पुलिस ने बीते 14- 15 जून को खरसावां थाना अंतर्गत पदमपुर गांव से व्यापक पैमाने पर हो रहे अवैध अफीम- डोडा, विदेशी शराब और प्रतिबंधित बिस्किट मामले का खुलासा किया था. जिसमें करोड़ों रुपए के अफीम और नशीले पदार्थ बरामद किए गए थे. वैसे पुलिस ने उस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. वही इसका मुख्य सरगना लोकेश केसरी भागने में सफल रहा था. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी हुई थी. वही एक बार फिर से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खूंटी जिला के जरियागढ़ थाना क्षेत्र से लोकेश केसरी को गिरफ्तार किया. जिसे आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि लोकेश केसरी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. इस संबंध में सरायकेला एसडीपीओ राकेश रंजन ने बताया कि गिरफ्तार सरगना का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उन्होंने बताया कि लोकेश केसरी के पास से एक जिओ कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया है. साथ ही लोकेश ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में पुलिस के समक्ष कई अहम राज खोले हैं जिसकी जांच की जा रही है.







