
जमशेदपुर : साहसी, कुशल सेनानायक, त्याग व बलिदान की उज्ज्वल कीर्ति पताका, स्वाधीनता के अमर स्वर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर क्षत्रिय समाज के युवाओ ने उनकी वीरता और बलिदान को याद कर साकची मैरिन ड्राइव गोलचक्कर स्थित महाराणा चौक पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की. हरि सिंह राजपूत ने बताया कि महाराणा प्रताप की जयंती शौर्य दिवस के रूप में मनायी जानी चाहिए. उनके बलिदान और संघर्ष से युवाओं को प्रेरणा मिलती है. कार्यक्रम में हरि सिंह राजपूत, सन्दीप सिंह राजपूत, लवकेश सिंह राजपूत, अभिषेक सिंह राजपूत व अन्य शामिल थे.

शौर्य दिवस के रूप मे मनेंगी महाराणा प्रताप जयन्ती
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से हिन्दू ह्रदय सम्राट क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयन्ती को शौर्य दिवस के रूप मे मनाया गया. इस अवसर पर सिदगोड़ा स्थित महासभा के कार्यालय पर उनकी तस्वीर पर पुष्प भेंट की गयीं एवं हाल के दिनों मे कश्मीर मे शहीद हुए देश के वीर जवानों के शहादत पर दो मिनट का मौन रखा गया. तत्पश्चात साकची स्थित उनके जीवट प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयीं. कार्यक्रम मे मुख्य रूप से चन्द्रगुप्त सिंह, रामबाबू सिंह, समरेश सिंह, आशुतोष सिंह, राजेश चौधरी, अभिमन्यु सिंह, अभिषेक सिंह, रौशन सिंह, बाबू तिवारी, राजा सिंह, आदि उपस्थित थे.

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश सिंह एवं युवा जिला अध्यक्ष राजीव चौहान के नेतृत्व में माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी बिनोद सिंह, प्रदेश संयोजक बिनय सिंह, राणा प्रताप सिंह, सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष विकास सिंह, युवा नगर अध्यक्ष अमन सिंह, नीतीश सिंह राजपूत, शुभम सिंह, विकास सिंह, शुभम कुमार सिंह, अरविंद सिंह एवं अन्य उपस्थित थे.

श्रीहिंदू राष्ट्र सेना (युवा) ने जरूरतमंदों की मदद की
श्री हिंदू राष्ट्र सेना (युवा) ने शनिवार को जमशेदपुर के बागुनहातू में बाबू वीर महाराणा प्रताप जयंती अलग अंदाज़ में मनाया. राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कुमार के मागदर्शन पर युवा नगर उपाध्यक्ष अचल अनिकेत के नेतृत्व में लॉकडाउन से प्रभावित जरूरतमंद को कच्चा राशन उपलब्ध कराया गया. इस कार्य में मुख्य रूप से विशाल कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, गौरव मिश्रा, राहुल डे, सरिता और अन्य सक्रिय रहे.







