• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, August 28, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

नवरात्र विशेष : श्रद्धालुओ की आस्था का केंद्र, जुगसलाई का श्री श्री विंध्यवासिनी मंदिर

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जुगसलाई के एमई स्कूल रोड में स्थित श्रीश्री विंध्यवासिनी मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था व विश्वास का केंद्र है. मंदिर में हर दिन अनेक श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं. मां विंध्यवासिनी के आशीर्वाद से यहां कई लोगों की मनोकामनाएं भी पूर्ण हुई हैं. मंदिर में स्थापित मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा अत्यंत ही मनोहारी है, जिसके दर्शन मात्र से ही अलौकिक अनुभूति होने लगती है. इस मंदिर से जुड़ी कुछ कथाएं हैं, जो मंदिर से जुड़ी आस्था को और अधिक प्रबल करती हैं. मंदिर में मां विंध्यवासिनी के अलावा अन्य देवी-देवताओं की भी प्रतिमाएं हैं. अपने स्थापना काल से ही यह मंदिर लोक आस्था का केंद्र रहा है. मंदिर के सामने से आने-जानेवाले सैकड़ों लोग हर दिन यहां शीष नवाते हैं.


स्व दीनानाथ अग्रवाल ने की थी मंदिर की स्थापना
जमशेदपुर : यहां 29 जनवरी 1999 में समाजसेवी स्व दीनानाथ अग्रवाल ने इस भव्य मंदिर की स्थापना की थी. जयपुर से मां की प्रतिमा ले आकर यहां प्रतिष्ठापित की गयी थी. मंदिर में मां विंध्यवासिनी की मनोहारी प्रतिमा तो है ही, इस मंदिर में अष्टभुजी दुर्गा माता, मां काली के अलावा भैरव बाबा की भी प्रतिमा प्रतिष्ठापित है. वहीं द्वार पर सिद्धि विनायक गणेश जी विराजमान हैं. मंदिर के गुंबद में छोटे-छोटे चार मंदिर हैं, जहां भगवान शंकर, भगवान श्रीकृष्ण, श्रीगणेश जी एवं हनुमान जी विराजमान हैं. गुंबद की चोटी पर चार शेर कलश की रक्षा करते देखे जा सकते हैं. वहीं बगल में सितेश्वर महादेव का भव्य मंदिर है. दोनों मंदिर का संचालन स्व दीनानाथ अग्रवाल के ज्येष्ठ पुत्र सुनील कुमार अग्रवाल व कनिष्ठ पुत्र सुशील कुमार अग्रवाल के द्वारा किया जाता है. साथ ही दोनों भाइयों का पूरा परिवार मां विंध्यवासिनी की सेवा में जुटा रहता है. यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए हर दिन सुबह व शाम निर्धारित समय से खुलता है.  यहां दर्शन करने के पश्चात श्रद्धालु बगल में स्थित सितेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन को जाते हैं.


मां को प्रिय है पान, प्रसन्न करने को नवरात्र में लगता है भोग
जमशेदपुर : मंदिर में पूरे शारदीय व वासंती नवरात्र के दौरान मां विंध्यवासिनी को प्रसन्न करने के लिए मीठा पान का भोग चढ़ाया जाता है. मंदिर के संचालकों ने बताया कि दोनों नवरात्र के दौरान मां को पान का विशेष भोग अर्पित किया जाता है. इसके लिए निर्धारित पान विक्रेता के यहां से ही पान लाया जाता है, जो हर सुबह स्नान करने के बाद मांं के लिए मीठा पान तैयार करता है. कलश स्थापना के दिन से ही 21 पान का भोग लगा कर शुरुआत की जाती है, जिसकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जाती है. महानवमी के दिन मां को 101 पान का भोग अर्पित किया जाता है. पान भोग श्रद्धालु काफी श्रद्धा के साथ ग्रहण करते हैं, वहीं  महानवमी को पूर्णाहुति के साथ ही प्रसाद वितरण किया जाता है. जिसमें सभी श्रद्धालुओं को खिचड़ी भोग, सब्जी, बुंदिया आदि का वितरण किया जाता है. सैकड़ों श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर यहां भोग ग्रहण करते हैं. पूरे आयोजन में अग्रवाल परिवार के सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभाते हैं.
मां की प्रतिमा व ढाकी है आकर्षण पिछले वर्षों की ही तरह इस बार भी मंदिर में विधि-विधान से शारदीय नवरात्र में पाठ-पूजा का आयोजन किया गया है. षष्ठी के दिन से ही मंदिर में ढाकी गूंजने लगी है. वहीं मां की प्रतिमा को सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. मंंदिर में हर दिन सुबह-शाम श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है.

… तब कारीगरों को मिली थी गलती की सजा
जमशेदपुर : मंदिर का निर्माण बलरामपुर (पुरुलिया) के बाबू मिस्त्री व उनके कुशल कारीगरों के द्वारा कराया गया है. मंदिर के निर्माण के क्रम में कारीगरों ने गलती की थी, जिसकी उन्हें सजा भुगतनी पड़ी थी. बताया जाता है कि निर्माण के दौरान कारीगरों ने एक दिन मांसाहारी भोजन किया. उसके बाद निर्माणाधीन मंदिर में आकर सो गये. देर रात उन्हें पायल की आवाज सुनाई देने लगी. उस पर उन्होंने पहले तो ध्यान नहीं दिया, लेकिन बाद में उन्होंने ऐसा महसूस किया जैसे उन्हें कोई चांटे मार रहा है. इसके बाद जैसे किसी ने चेतावनी भी दी कि आइंदा मंदिर में मांसाहार कर के न आयें. इसके बाद कारीगर काफी डर गये. किसी तरह उन्होंने रात बितायी. उसके बाद सुबह होते ही मंदिर का निर्माण करवा रहे अग्रवाल परिवार को इसकी जानकारी दी. इसके साथ कारीगरों ने मंदिर में मांसाहार न करके आने की ठान ली. 

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur incident : गोलमुरी में सीएनजी भरने के दौरान पाइप फटा, एक कर्मचारी की मौत
खबर

Jamshedpur incident : गोलमुरी में सीएनजी भरने के दौरान पाइप फटा, एक कर्मचारी की मौत

August 28, 2026
Jamshedpur mgm college online meeting – एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारियां तेज, राज्य के अपर स्वास्थ्य सचिव ने की ऑनलाइन समीक्षा बैठक
खबर

Jamshedpur mgm college online meeting – एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारियां तेज, राज्य के अपर स्वास्थ्य सचिव ने की ऑनलाइन समीक्षा बैठक

August 28, 2026
Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में युवक घायल, पैर की हड्डी टूटी
खबर

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में युवक घायल, पैर की हड्डी टूटी

August 28, 2026
Next Post

घाटशिला : सड़क पर उड़ती धूल से निजात के लिए झामुमो ने किया प्रदर्शन

बहरागोड़ा : माता के दरबार पहुंचे विधायक कुणाल षाड़ंगी, की लोकमंगल की कामना

बहरागोड़ा : पूजा पंडालों का डॉ गोस्वामी ने किया उद्घाटन व भ्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

jamshedpur mla saryu roy meeting : 6 सितंबर के सेमिनार को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने की दो बैठकें, सेमिनार में शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सकारात्मक भाव से होगी चर्चा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News