
जमशेदपुर : श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर कमेटी एवं राजस्थान भवन बिस्टुपुर द्वारा लॉकडाउन 2.0 के दौरान भी निरंतर अपने दायित्वों का निर्वाह किया जा रहा है। ऐसे समय में जरूरतमंद लोगों के बीच खाने का वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार को कमेटी की ओर से 550 पैकेट चावल, आलू, सोया बड़ी व सब्जी का वितरण किया गया। कमेटी की ओर से बताया गया है कि एसडीओ के अदेशानुसार पुनः कदमा मरीन ड्राइव के प्रतिमा नगर बस्ती में लोगों के बीच वितरण किया गया। वहीं खाना बनाते समय विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि पूरी तरह से सुरक्षित रहे। आनेवाले समय मे जब तक आवश्यकता होगी कमेटी की ओर से जरूरतमंदों के बीच खाना का वितरण जारी रहेगा। इस अभियान में बिस्टुपुर समाज के अशोक संघी, नवल आगीवाल, अशोक नरेडी, अशोक गोयल, उमाशंकर आगीवाल, अमित मूंका, कमल अग्रवाल, जुगल बाकरेवाल, कमल बाकरेवाल समेत समाज के कई गणमान्य लोग सहयोग कर रहे हैं.







