
जमशेदपुर : छोटागोविंदपुर स्थित श्रीश्री गोस्वामी लक्ष्मीनाथ परमहंस महाबीर मंदिर कमेटी की एक बैठक रविवार को हुई. बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह ने की. नयी कमेटी में पुरोहित को तौर पर हरेराम दूबे को रखा गया है. जबकि उमेश श्रीवास्तव को चेरयमैन, वीरेंद्र सिंह को अध्यक्ष, अजीत राय को उपाध्यक्ष, श्याम किशोर सिन्हा को सचिव, शंकर पात्रो को सह सचिव, अनील यादव को कोषाध्यक्ष तथा प्रभंजन कुमार को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है. कार्यकारिणी समिति में आशुतोष सिंह, राजेंद्र प्रसाद, विनय सिंह, जयदेव प्रसाद, जयदीप कुमार व राकेश कुमार सिंह को शामिल किया गया है. संरक्षण समिति में शशिधर राय, कैलाशपति शर्मा, महेश सिंह, विद्यार्थी व निरंजन झा शामिल हैं. इसके अलावा सलाहकार समिति में अनुज सिंह, अनील झा, सुखदेव सिंह, संजीव प्रभाकर, संदीप प्रसाद, चुनु तिवारी, दीपू कुमार, आनंद मिश्रा व रणधीर कुमार, सीतांशु कुमार ओझा शामिल हैं.







